Tuesday, December 18, 2018

अपनी माँ की नींद के बदले

मैं फ़ोन लगाती हूँ माँ को 
वो सोने जा रही हैं शायद,
रोज़ की ही तरह थकावट है आवाज़ में 
मगर मैं 
पूछने लगती हूँ उनसे सवाल 
कि मेरे नाम क्या क्या थे बचपन में? 
मैंने किस किस को किया था कितना परेशान,
कि कब लगी थी सर पर चोट,
और कितने दिन नहीं गयी थी तब स्कूल..



Wednesday, December 12, 2018

घर

जब हार गयी मैं डरते डरते , लड़ते लड़ते और रोकर 
मेंने हंसना शुरू किया अपने हाल पर 
और पाया खुद को एक जंगल के बीच में 
जिसमे लोग बस चले जा रहे थे 
रुकने जैसी कोई चीज़ जैसे बनी ही न हो कभी 
जैसे कदम रखते जाना श्राप हो कोई 
या बस आदत 



Wednesday, November 21, 2018

कितनी कहानी मेरी, कितनी मोहब्बत

प्यार में कुआँ होना बर्दाश्त नहीं होता जब 
लोग मिटटी हो जाया करते हैं 
कुरेदते हैं खुद ही 
खा लेते हैं कभी थोड़ा.. 
और कभी खुद ही करते हैं दफन खुद को...



..मगर किया

एक  दिन आएगा 
जब मुझे फर्क नहीं पड़ेगा 
और तब, कर लेना कुछ भी तुम.. 
मैं नहीं लौटूंगी..



Saturday, June 16, 2018

माँ

माँ जो सदा से माँ है, 
माँ जो सदा माँ रहेंगी.. 
माँ जब सहेली हैतब भी माँ है 
माँ जब खिलखिलाकर हंसती हैं तो बच्ची हैं 
मगर माँ ही हैं 
बच्चों जैसी माँ 
माँ, माँ है तो सुकून है